रुड़की,24 मार्च (आरएनएस)। प्राइवेट कंपनी ने 16 माह में रकम ढाई गुना करने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये हड़प लिए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कंपनी के संचालकों और एजेंटों के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलौर निवासी असलम और रिजवान खान ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि ज्वालापुर की एक प्राइवेट कंपनी के प्रोपराइटर अमित कुमार गौतम, उसकी पत्नी वंदना और एजेंट अभिषेक, विजय, मुकर्रम, सोनू ने उनसे संपर्क किया। आरोपियों ने दावा किया था कि यदि कोई व्यक्ति एक लाख रुपये निवेश करता है, तो उसे 16 महीने तक 16 प्रतिशत का रिटर्न दिया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

