बगदाद ,25 मार्च,। ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी भारी तनाव के बीच इराक से एक बेहद बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। इराक में तेहरान समर्थित मिलिशिया लड़ाकों के एक प्रमुख हेडक्वार्टर पर भीषण हवाई हमला किया गया है। इस विनाशकारी एयरस्ट्राइक में मिलिशिया के एक बड़े कमांडर सहित 14 लड़ाके मौके पर ही ढेर हो गए हैं। हमले के तुरंत बाद मुख्यालय की इमारत से आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठता देखा गया। हालांकि अभी तक किसी भी देश या संगठन ने आधिकारिक तौर पर इस एयरस्ट्राइक की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन मिलिशिया गुटों ने इसका सीधा आरोप अमेरिका पर मढ़ा है।
अनबार प्रांत में क्करूस्न के ठिकाने को बनाया गया निशाना
स्थानीय सूत्रों और इराक से मिली जानकारी के अनुसार, यह अचूक निशाना अनबार प्रांत में स्थित पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज (क्करूस्न) के एक अहम मुख्यालय पर लगाया गया है। इस शिया मिलिशिया गुट को ईरान का खास समर्थक माना जाता है। हमले की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पलक झपकते ही पूरी इमारत तबाह हो गई और अहम कमांडर समेत 14 लोगों की जान चली गई। मिलिशिया ने इस हमले के लिए सीधे तौर पर अमेरिका को जिम्मेदार ठहराते हुए इसे इराक की संप्रभुता का खुला और गंभीर उल्लंघन करार दिया है।
अमेरिकी सैन्य अड्डों पर हमलों का मिला खौफनाक जवाब?
यह भीषण एयरस्ट्राइक ऐसे समय में हुई है, जब मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में तनाव पहले से ही अपने चरम पर है। दरअसल, पिछले कुछ समय से ईरान समर्थित ये मिलिशिया समूह लगातार इराक और आसपास के इलाकों में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाकर जवाबी हमले कर रहे थे। जानकारों का मानना है कि यह ताजा एयरस्ट्राइक उन्हीं हमलों का एक खौफनाक पलटवार हो सकती है। इससे पहले भी अमेरिका ने अपने सैनिकों की सुरक्षा के मद्देनजर इराक में मिलिशिया के कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए थे। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रही इस तनातनी ने पूरे क्षेत्र को एक बड़े युद्ध की आग में झोंक दिया है।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

