जशपुरनगर, 12 जून (आरएनएस)। आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली युवा कलाकारों और छात्रों के लिए अच्छी खबर है। संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन ने अर्थाभावग्रस्त होनहार युवा कलाकार एवं छात्र छात्रवृत्ति योजना-2021 के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले यह तिथि 20 मार्च 2026 निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 30 जून 2026 कर दिया गया है।
योजना के अंतर्गत ऐसे युवा कलाकार और छात्र आवेदन कर सकते हैं, जो गुरु-शिष्य परंपरा के तहत पिछले छह माह से नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। संस्कृति विभाग ने पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत करने का आग्रह किया है। नियमों के अनुसार, गुरु-शिष्य परंपरा से जुड़े प्रशिक्षार्थियों की प्रविष्टियां जिला स्तर पर संबंधित अध्यक्ष की अनुशंसा के साथ भेजी जाएंगी। वहीं स्कूल शिक्षा या उच्च शिक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए संबंधित संस्था प्रमुख की अनुशंसा अनिवार्य होगी। संस्कृति विभाग ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी योजना की नियमावली और आवेदन प्रारूप डाउनलोड कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने महाविद्यालय अथवा जिला कार्यालय के माध्यम से 30 जून 2026 तक विभाग को भेजे जा सकते हैं।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

