भोपाल।(आरएनएस)। केएआई सीनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप–2026 का सफलतापूर्वक समापन एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, कोलार रोड, भोपाल में हुआ। दो दिवसीय इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खेल भावना, अनुशासन और समर्पण का परिचय दिया।
कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया (केएआई) के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में लगभग 19 राज्यों के 450 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसने देश में कराटे की बढ़ती लोकप्रियता और स्तर को प्रदर्शित किया।
समापन समारोह में बैकुंठ सिंह (अध्यक्ष, केएआई), डॉ. पंकज शुक्ला (उपाध्यक्ष – कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं अध्यक्ष – साउथ वेस्ट कराटे एसोसिएशन), योगेश कालरा (महासचिव, केएआई) एवं जयदेव शर्मा (अध्यक्ष, AKAMP) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
खिलाड़ियों ने कुमिते एवं काता स्पर्धाओं में उच्च स्तरीय तकनीकी कौशल और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का प्रदर्शन किया।
मुख्य परिणाम (अंतिम दिवस)-कुमिते (महिला +68 किग्रा)
स्वर्ण – दीपसाइखा (हरियाणा)
रजत – रिजा गुम्जा (अरुणाचल प्रदेश)
कांस्य – डेज़ी (दिल्ली), जिया पंजिता (चंडीगढ़)
कुमिते (पुरुष 75–84 किग्रा)
स्वर्ण – हर्ष चौहान (मध्यप्रदेश)
रजत – विकास (चंडीगढ़)
कांस्य – नसीब (हरियाणा), रोहित अहीरे (महाराष्ट्र)
सीनियर फीमेल इंडिविजुअल काता
स्वर्ण – टी. अबिया (तमिलनाडु)
रजत – तितास दास (पश्चिम बंगाल)
कांस्य – काजल (पंजाब), लाल रिंजाली (मिजोरम)
सीनियर मेल इंडिविजुअल काता
स्वर्ण – आदित्य धनराज (पश्चिम बंगाल)
रजत – पी. संतोष हमाल (तमिलनाडु)
कांस्य – दिबाययान मंडल (बिहार), खम्मिनलुना (मिजोरम)
समापन समारोह में डॉ. पंकज शुक्ला, उपाध्यक्ष– कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं अध्यक्ष – साउथ वेस्ट कराटे एसोसिएशन, ने कहा मुझे अत्यंत हर्ष और गर्व है कि केएआई सीनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2026 का यह भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पिछले दो दिनों में देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने जिस अनुशासन, समर्पण और खेल भावना का प्रदर्शन किया है, वह वास्तव में प्रेरणादायक है।
कराटे केवल एक खेल नहीं, बल्कि आत्मानुशासन, आत्मविश्वास और सशक्त चरित्र निर्माण का माध्यम है। आज यहाँ उपस्थित सभी खिलाड़ियों की ऊर्जा और प्रतिबद्धता यह दर्शाती है कि भारत में कराटे का भविष्य अत्यंत उज्ज्वल है।
मैं कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई देता हूँ। जो भी खिलाड़ी आज इस मंच पर उतरा है, वह अपने साहस, परिश्रम और दृढ़ संकल्प के कारण अपने आप में एक विजेता है।
इस सफल आयोजन के लिए मैं आयोजकों, अधिकारियों, कोचों, स्वयंसेवकों और सभी सहयोगियों का विशेष रूप से आभार व्यक्त करता हूँ, जिनके अथक प्रयासों से यह प्रतियोगिता भव्य रूप से संपन्न हो सकी।
आइए हम सभी मिलकर कराटे की इस प्रेरणादायी भावना को देश के हर कोने तक पहुँचाएँ और युवाओं को अनुशासन, आत्मरक्षा और आत्मविश्वास की इस महान विधा से जोड़ने का संकल्प लें।
सभी खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ। मुझे विश्वास है कि आप आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का गौरव बढ़ाएँगे।
इस सफल आयोजन ने भोपाल को राष्ट्रीय खेल आयोजनों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में और सशक्त किया तथा युवाओं में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया।
0
0000000000000000

