रांची 25 मार्च (आरएनएस)। श्री साई टावर सर्कुलर रोड रांची स्थित एनआईबीएम कोचिंग संस्थान पिछले 27 वर्षों से हजारों युवा को सरकारी नौकरी प्राप्त करवाने में मदद करती आ रही है. इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बताया की एनआईबीएम में बिहार, उड़ीसा छत्तीसगढ़ पश्चिम बंगाल के विद्यार्थी आकर केवल पढ़ाई नहीं करते बल्कि अंतिम रूप से वह सरकारी नौकरी बैंकिंग एसएससी रेलवे में असिस्टेंट तथा अधिकारी के पद पर चयनित हो रहे हैं इसमें एनआईबीएम वर्ष 1997 से अपने विशेषज्ञ टीम के साथ निदेशक एमके गुप्ता के नेतृत्व में सरकारी नौकरी प्राप्त करवाने में एक क्रांति के रूप में कार्य कर रही है यहां की स्टडी मैटेरियल इंफ्रास्ट्रक्बर लाइब्रेरी रीडिंग रूम काफी सराहनीय है जिसके कारण इतनी अधिक संख्या में युवा अंतिम रूप से चयनित हो पा रहे हैं,
विशिष्ट अतिथि के रूप में रांची की मेयर रोशनी खलखो, उप मेयर नीरज कुमार ने बताया कि यह संस्थान काफी वर्षों से गुणवत्ता युक्त पढ़ाई करने के साथ-साथ बैंकिंग एसएससी रेलवे में नौकरी प्राप्त करवाने में मदद करते आ रही है
सभी उपस्थित विभिन्न विश्वविद्यालय के कुलपति तथा संस्थान के शिक्षकगण वर्ष 2026 में विभिन्न सरकारी नौकरी में अंतिमरूप चयनित जयंती पांडे, नेहा, निकुंज प्रियदर्शी, ईशान राज सिन्हा, शुभम, सफल, प्रकृति लावण्या, नेहा, पीयूष, कमलजीत, आदर्श, सुमन प्रिया, मीत राज, अविनाश, विवेक, पायल, कुंदन, शुभम, मुकेश, राहुल आनंद श्रृष्टि प्रिया एवं अनेक युवाओं को एनआईबीएम मेडल देकर सम्मानित किया तथा चयनित विद्यार्थियों ने सम्मान पाकर काफी खुशी की अनुभव की और एनआईबीएम में तैयारी कर रहे युवा को अंतिम रूप से सफलता पाने के लिए मार्गदर्शन भी दिया तथा अपनी सफलता का श्रेय एनआईबीएम के अनुभवी टीम निदेशक एमके गुप्ता तथा यहां की स्टडी मैटेरियल और लाइब्रेरी रूम को अर्पित किया
इस अवसर पर रांची विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपत्ति रमेश पांडे और साईं नाथ विश्वविद्यालय के कुलपति बी के अग्रवाल संस्थान के शिक्षक गण रमन बल्लभ अजीत कुमार, के सी अग्रवाल, राजन कुमार सभी उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
निदेशक एमके गुप्ता ने बताया कि वर्ष 1997 से पटना से सफर शुरू की गई थी तथा 2003 में रांची के में प्रारंभ की गई तथा यह सफलता की जर्नी आगे चलती रहे इसी के लिए आज भी कठिन मेहनत करके सभी शिक्षक गण युवाओं का सहयोग कर रहे हैं. निदेशक ने बताया की फाउंडेशन तथा विशेष बैच 27 तथा 31 मार्च से प्रारंभ की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

