रांची 25 मार्च (आरएनएस)। सामाजिक संस्था अभिनंदन ट्रस्ट द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अभिनंदन ट्रस्ट के रांची जिला कोऑर्डिनेटर अनिल खालखो को उनके उत्कृष्ट कार्यों और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट की ओर से उन्हें किआ सोनेट (किया सोनेट) कार भेंट स्वरूप दी गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने तालियों की गडग़ड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन किया और उनके कार्यों की सराहना की। ट्रस्ट के झारखंड प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अनिल खालखो लंबे समय से समाज के वंचित एवं जरूरतमंद लोगों के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके इसी योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया है, ताकि अन्य लोग भी समाज सेवा के लिए प्रेरित हो सकें। समारोह में कई गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे सम्मान समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। इस मौके पर जितेंद्र कुमार सिंह, झारखंड प्रभारी,भरत कुमार,छोटू मुंडा, मनीष शर्मा,प्रकाश चौबे,राजेश विनायक समेत कई लोग मौजूद थे.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

