रांची 25 मार्च (आरएनएस)। श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति, रांची द्वारा रामनवमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर श्री दुर्गा मंदिर ट्रस्ट, महावीर चौक (नियर महावीर चौक) में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस प्रेस वार्ता में शहर के विभिन्न अखाड़ा समितियों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि रामनवमी के पावन अवसर पर 26 मार्च 2026 (अष्टमी) एवं 27 मार्च 2026 (नवमी) को पारंपरिक रूप से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान अखाड़ों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए पूरे आयोजन को व्यवस्थित, अनुशासित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया। समिति की ओर से सभी अखाड़ा संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वे प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें,समयबद्ध तरीके से जुलूस में शामिल हों तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखें। साथ ही शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था और आम नागरिकों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखने की अपील की गई। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सागर वर्मा एवं उपाध्यक्ष राहुल सिन्हा (चंकी) ने संयुक्त रूप से मीडिया के माध्यम से सभी श्रद्धालुओं एवं अखाड़ा समितियों से सहयोग की अपील की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में समिति के अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

