राँची 25 मार्च (आरएनएस)। श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति, भुतहा तालाब, राँची में आयोजित श्री चैती दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं वर्तमान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मबीर सिंह जी, राँची के मेयर रोशनी खलखो जी, डिप्टी मेयर नीरज कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही शहर के कई गणमान्य अतिथि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस उत्सव में शामिल हुए।ठ्ठइस उत्सव के दौरान उपस्थित अतिथियों ने माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना की एवं माता रानी का आशीर्वाद लिया आयोजन स्थल को आकर्षक एवं भव्य रूप से सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष शंकर दुबे एवं समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत पूरे हर्षोल्लास के साथ किया एवं प्राचार गाड़ी के माध्यम से शहर के सभी श्रध्दालुओं से आग्रह किया गया कि सभी माता रानी का दर्शन करें एवं आशीर्वाद लेकर पुण्य का भागी बने
28.03.2026 को सभी शहर के श्रध्दालुओं से महाभंडारा के भोग ग्रहण करने एवं विसर्जन शोभा यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया गया। माँ जगत जननी सभी के जीवन में सुख समृद्धि दे, सभी स्वास्थ्य रहे, खुश रहें माता रानी सभी की मनोकामना पूरी करे, महासमिति के सभी पदाधिकारी ये कामना करते है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

