सीहोर 25 मार्च (आरएनएस)।शहर के बीएसआई मैदान पर प्रमोद पटेल क्रिकेट अकादमी की ओर से अभ्यासरत प्रतिभाशाली हरफनमौल क्रिकेट दीपेश सेन इंदौर में होने वाली अंडर-18 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयनीत हुए। इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अतुल तिवारी, कोषाध्यक्ष वीरु वर्मा, मनोज दीक्षित मामा, पीपीसीए की ओर से आदर्श राय, अतुल त्रिवेदी आदि ने बधाई दी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पीपीसीए अकादमी के कोच आदर्श राय ने बताया कि यहां पर पूरे वर्ष बीसीआई मैदान पर क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी शामिल होते है। इन दिनों मैदान पर अकादमी की ओर से विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें करीब 250 से अधिक बालक-बालिका प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। वहीं अकादमी की ओर से खेलने वाले हरफनमौला क्रिकेट दीपेश सेन ने गत दिनों हुई जिला स्तरीय अंडर-18 क्रिकेट प्रतियोगिता में 162 रन बनाए थे और अपनी तेज गेंदबाजी के बल पर अनेक विकेट हासिल किए। उनकी इस कामयाबी पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अलावा प्रमोद पटेल क्रिकेट अकादमी की ओर से बधाई दी गई है। बधाई देने वालों में अभिषेक परसाई, मोहनिश त्रिवेदी, राकेश धनगर, विकास सास्ता, हितेश केसरिया, आशीष मेवाड़ा, दीपक तोमर आदि शामिल है।

