भोपाल 25 मार्च (आरएनएस)।उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने, मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पुष्पगुच्छ भेंट कर, जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।
मंत्री परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के यशस्वी नेतृत्व में, प्रदेश उन्नति एवं प्रगति के पथ पर निरन्तर अग्रसर है। मुख्यमंत्री डॉ यादव के कुशल नेतृत्व में प्रदेश, हर क्षेत्र में विकास और जन-कल्याण के नव-आयाम स्पर्श कर रहा है।
मंत्री परमार ने, बाबा श्री महाकाल से मुख्यमंत्री डॉ. यादव के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की है।

