भोपाल 25 मार्च (आरएनएस)।महापौर मालती राय नवरात्रि के पावन पर्व पर टीला जमालपुरा स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ हुई चुनरी यात्रा में सम्मिलित हुई।
नवरात्रि के पावन अवसर पर बुधवार को टीला जमालपुरा स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ हुई भव्य चुनरी यात्रा में महापौर मालती राय सम्मिलित हुई। महापौर मालती राय ने मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना भी की। इस अवसर पर महापौर परिषद के सदस्य मनोज राठौर, पार्षद सरोज आसेरी के अलावा बड़ी संख्या में चुनरी यात्रा आयोजन समिति के सदस्य एवं श्रद्धालुजन उपस्थित थे।

