भोपाल 25 मार्च (आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान स्वतंत्रता सेनानी, भारतीय पत्रकारिता के पुरोधा गणेश शंकर विद्यार्थी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विद्यार्थी जी ने निर्भीक लेखनी और प्रखर राष्ट्रवादी विचारों से संपूर्ण राष्ट्र की चेतना को जागृत किया। उनका जीवन अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और सत्य के पक्ष में सदा खड़े रहने की प्रेरणा देता है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

