साहिबगंज 25 मार्च (आरएनएस)। मॉडल कॉलेज राजमहल, साहिबगंज में सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित यूजी प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025–29) परीक्षा 2025 के अंतर्गत दोनों पालियों में वी.ए.सी. (ङ्क्रष्ट) पेपर की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इसके साथ ही झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित डिप्लोमा तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा भी अनुशासित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई।
महाविद्यालय के प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने परीक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए सभी संबंधित शिक्षकों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षार्थियों से अपील की कि वे समय से परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों तथा परीक्षा के दौरान पूर्ण अनुशासन बनाए रखें।
उपस्थिति के संबंध में उन्होंने बताया की सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय की परीक्षा में प्रथम पाली में 325 एवं द्वितीय पाली में 438 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की डिप्लोमा तृतीय सेमेस्टर परीक्षा में कुल 294 परीक्षार्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई।
प्राचार्य ने परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन में योगदान देने वाले सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके समर्पण एवं सहयोग की सराहना की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

