उधवा, साहेबगंज 25 मार्च (आरएनएस)। राधानगर थाना क्षेत्र के उधवा चौक स्थित एक फल दुकान में मंगलवार की दोपहर रुपया का थैला चोरी करते हुए एक नाबालिग को पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार उधवा चौक स्थित एक फल दुकान से एक नाबालिग दुकान में रखे पैसा का थैला को लेकर भागने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच आसपास के लोगों ने नाबालिग को पकड़ लिया। हालांकि लोगों ने नाबालिग से काफी देर तक पूछताछ करने के बाद उसे छोड़ दिया गया। इस मामले में राधानगर पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

