रांची 25 मार्च (आरएनएस) बुंडू में झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत बुंडू प्रखंड की रेलाडीह पंचायत में एक महत्वपूर्ण विकास कार्य का शुभारंभ किया गया। ग्राम रेलाडीह से उप बेड़ा टुंगरी टोला के बीच रायसा नदी पर बुरू घाट में पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास आज विधिवत रूप से संपन्न हुआ इस अवसर पर तमाड़ के विधायक विकास कुमार मुंडा ने अपने कर कमलों से इस बहुप्रतीक्षित योजना का शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायत सदस्यों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।बताया गया कि इस पुल निर्माण कार्य की प्राक्कलित राशि लगभग 4 करोड़ रुपये है। लंबे समय से इस क्षेत्र के ग्रामीणों को रायसा नदी पार करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, विशेषकर बरसात के मौसम में आवागमन लगभग बाधित हो जाता था।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

