रेगु वर्ग के पदक विजेता खिलाड़ी सम्मानित
रांची 25 मार्च (आरएनएस)। 28वीं सब जूनियर नेशनल सेपक टकरा प्रतियोगिता में रेगु वर्ग के पदक विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आए खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्ग में पदक हासिल किए।
बालक वर्ग : स्वर्ण – उत्तर प्रदेश,रजत – नागालैंड,कांस्य – मणिपुर,काँस्य -बिहार
बालिका वर्ग :
स्वर्ण – मणिपुर,रजत – केरला,कांस्य – महाराष्ट्र,कांस्य –असम
आयोजन के दौरान उपस्थित अतिथियों ने खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा खेल के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।इस अवसर पर अभय कुमार सिंह (प्रिंसिपल, आर्मी पब्लिक स्कूल), दुधेश्वर महतो (प्रिंसिपल, मनरखन बी.एड. कॉलेज), कृष्णा शुक्ला प्रिंसिपल योगदा सत्संग विद्यालय,राजेश पिल्लई प्रिंसिपल केरली पब्लिक स्कूल, बी डी प्रसाद (समाज सेवी ) नरेश कुमार, सेक्रेटरी सेपक टकरा फेडरेशन ऑफ़ इंडिया , सुनील सूर्यांत -चेयरमैन सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड , उदय साहू- प्रेसिडेंट सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड, श्री मनोज महतो, राजकुमार जैन, श्री राजीव रंजन, संजय साहू, खेल विभाग के मणिकांत कुमार एवं दीपक तिर्की सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। कल इस प्रतियोगिता का चौथा दिन होगा, जिसमें डबल इवेंट की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

