रांची 25 मार्च (आरएनएस)। केंद्रीय युवा महावीर मंडल के अध्यक्ष नंद किशोर सिंह चंदेल ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी लाखों की संख्या में आने वाले श्री राम भक्तों का मेन रोड स्थित अपने मंच से अष्टमी दिनांक 26 3.2026 दिन गुरुवार और महानवमी दिनांक 27 3.26 दिन शुक्रवार को अंग वस्त्र देकर, मिनरल वाटर बिस्कुट, टॉफी, चिप्स, जूस, तलवार, फूलों की माला और फूलों की बरसात के द्वारा किया जाएगा।
अष्टमी के रात में आने वाले झांकियों के बीच बंपर पुरस्कार, प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार, तृतीय पुरस्कार सहित अन्य पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। हर साल केंद्रीय युवा महावीर मंडल सबसे बड़ा पुरस्कार वितरण करता है
5 फीट और 4:30 फीट के ट्रॉफी के साथ पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा,ताकि झांकियों को लेकर आने वाले पूजा समितियों का मनोबल बढ़े और अच्छे-अच्छे झांकी प्रस्तुत वह हर साल करें। केंद्रीय युवा महावीर मंडल के मंच का उद्घाटन अष्टमी को संध्या 6:00 बजे किया जाएगा। उद्घाटन के पश्चात तमाम आए हुए मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर किया जाएगा। रामनवमी के शुभ अवसर पर लाखों की संख्या मे शोभा यात्रा देखने आ रहे राम भक्तों से सादर अनुरोध है कि अपने साथ आ रहे हैं बच्चों पर भी ध्यान रखेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

