उधवा, साहेबगंज 26 मार्च (आरएनएस)। राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण बेगमगंज पंचायत अंतर्गत सिंह टोला में गुरुवार को खाना बनाने के दौरान अचानक आग लगने से धुं -धुं कर दो घर जलकर राख हो गई। इस घटना में घरेलू सामान,नगदी एवं तीन बकरी जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सिंह टोला निवासी अर्जुन मंडल के परिवार के लोग छत के ऊपर रसोईघर में खाना बना रही थी। इसी बीच वह रसोईघर से किसी काम से नीचे आई थी। इतने में चूल्हे से आग की चिंगारी उठने लगी और आसपास घरों में जा गिरी। देखते ही देखते आग तेजी से उठने लगा और रसोईघर में रखा गैस सिलेंडर में आग पकड़ ली। जिससे आग और विकराल रूप धारण कर लिया। आगलगी की खबर सुनते ही आसपास लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगलगी की घटना में अर्जुन मंडल एवं बादल मंडल का घर जलकर राख हो गया। वहीं अग्नि पीडि़त परिवारों के अनुसार आगलगी की घटना में घरेलू सामान,नगदी के अलावा तीन बकरी जलकर राख हो गए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

