बागेश्वर,26 मार्च (आरएनएस)। प्रसिद्ध कोट भ्रामरी चैत्राष्टमी मेला श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हो गया। मेले में कुमाऊं और गढ़वाल के दूरदराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मेलार्थियों ने पूजा-अर्चना कर मां से सुख-समृद्धि की कामना की और मेले में जमकर खरीदारी भी की। चैत्र माह की अष्टमी को प्रतिवर्ष डंगोली स्थित मां भ्रामरी के प्रसिद्ध कोट मंदिर में यह एक दिवसीय मेला आयोजित किया जाता है। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था और दिनभर पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा। व्रतधारियों ने देवी भगवती को हरेला और नारियल अर्पित कर हरियाली और समृद्धि की कामना की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

