देहरादून,26 मार्च (आरएनएस)। राजपुर रोड स्थित कन्या गुरुकुल महाविद्यालय में गुरुवार को ‘स्नातिका संघ’ की संस्थापक अध्यक्षा डॉ. सुमन गुप्ता की स्मृति में श्रद्धांजलि यज्ञ का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस यज्ञ में छात्राओं, शिक्षकों और गुरुकुल कांगड़ी के महानुभावों ने डॉ. गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की। ट्रस्ट ने निर्णय लिया है कि नई अध्यक्षा के चुनाव तक उपाध्यक्ष डॉ. शीला डागा अध्यक्षा का कार्यभार संभालेंगी। इस मौके पर आचार्या संतोष, लक्ष्मी विद्यालयंकार, इन्दु डोबरियाल, मीरा, रेखा ध्यानी, रीता गुप्ता, विजय, पूनम काला मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

