देहरादून,26 मार्च (आरएनएस)। संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवक का शव देहरादून मसूरी रोड पर गहरी खाई में मिला है। युवक की बाइक सड़क पर खड़ी मिली है। मसूरी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।जानकारी के अनुसार 25 मार्च को मामचंद पुत्र स्व किशन सिंह निवासी ग्राम बाबेल बुजुर्ग थाना बेहट सहारनपुर उत्तर प्रदेश ने रात्रि में चौकी कोलूखेत कोतवाली मसूरी को बेटे अशोक 44 के लापता होने की सूचना दी।बताया कि अशोक अपनी बाइक से घर से निकला था। अशोक के मोबाइल की लोकेशन कोलूखेत चौकी से लगभग 2 किलोमीटर ऊपर मसूरी रोड पर आ रही हैं । सूचना पर चौकी कोलूखेत से पुलिस टीम परिजनों के साथ मौके पर गई तो हिल व्यू कैफे मसूरी रोड पर सड़क के किनारे अशोक की मोटर साइकिल खड़ी। अशोक को परिजनों के साथ रात्रि में काफी ढूंढऩे का प्रयास किया गया। 26 मार्च को फिर मसूरी देहरादून रोड पर अशोक को ढूंढऩे को मसूरी पुलिस तथा उसके परिजनों के साथ सर्च अभियान चलाया गया इस दौरान अशोक का शव मसूरी रोड पर हिल व्यू कैफे के पास मुख्य मार्ग से लगभग 300 मीटर नीचे गहरी खाई में पड़ा हुआ मिला जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम की सहायता से शव को खाई से निकाल कर मौके पर पंचायत नामा की कार्यवाही की गई।प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि परिजन से पूछताछ करने पर परिजनों द्वारा बताया गया कि अशोक नशा मुक्ति केंद्र में भी रह चुका हैं। थाना बेहट सहारनपुर में मृतक अशोक के परिजनों द्वारा दिनांक 25 मार्च को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस द्वारा शव का पंचायत नामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया दिया।
Login
What's Hot
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

