-प्रशासन एवं पुलिस द्वारा बुंडू में निकाला गया फ्लैग मार्च
रांची 27 मार्च (आरएनएस)। बुंडू में रामनवमी की पूर्व संध्या पर प्रशासन एवं पुलिस द्वारा गुरुवार की संध्या बुंडू में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च, बुंडू एसडीओ किष्टो कुमार बेसरा एवं बुंडू डीएसपी ओम प्रकाश के नेतृत्व में निकाला गया। फ्लैग मार्च बुंडू थाना परिसर से शुरु होकर थाना रोड, सुभाष चौक, काली मंदिर, नवरात्री मंदिर, पुरना बाजार टोली, चौक बाजार आदि क्षेत्रों से होते हुए पुन: बुंडू थाना परिसर में समाप्त हुआ। बुंडू एसडीओ किष्टो कुमार बेसरा ने बताया कि फ्लैग मार्च आम लोगों को यह संदेश देने के लिए निकाला गया है कि रामनवमी को लेकर बुंडू प्रशासन एवं पुलिस पुरी तरह से तैयार है। गड़बड़ी अथवा अफवाह फैलाने वालों को बक्शा नहीं जायेगा, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। बुंडू डीएसपी ओम प्रकाश ने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य यही है कि लोग आश्वस्थ रहें कि पुलिस प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। फ्लैग मार्च में बुंडू एसडीओ, डीएसपी के अतिरिक्त सीओ हंस हेम्ब्रम, बुंडू थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा, बुंडू महिला थाना प्रभारी खुशबु वर्मा, तैमारा थाना प्रभारी प्रशांत गौरव सोनाहातू प्रभारी प्रेम प्रदीप आदि मुख्य रुप से शामील थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

