जशपुर, 09 जुलाईं (आरएनएस)। जशपुर जिले में मानसून के दौरान 1 जून से 9 जुलाई 2026 तक औसतन 208.14 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं बीते 24 घंटे में जिले में 46.4 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई। हालांकि, इस अवधि में जिले की 10 वर्षों की सामान्य औसत वर्षा 278.93 मिमी रही है, जिसके मुकाबले इस वर्ष अब तक बारिश कम हुई है।
भू-अभिलेख शाखा के अनुसार तहसीलवार वर्षा में मनोरा सबसे आगे रहा, जहां 307.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद सन्ना में 291.3 मिमी, कुनकुरी में 253.7 मिमी, पत्थलगांव में 226.4 मिमी, कांसाबेल में 205.5 मिमी, जशपुर में 191.5 मिमी, दुलदुला में 176.0 मिमी, बगीचा में 152.0 मिमी, बागबहार में 148.2 मिमी तथा फरसाबहार में 129.0 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। बीते 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक 9.3 मिमी वर्षा पत्थलगांव तहसील में दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मानसून की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है, जिससे जिले में वर्षा का आंकड़ा और बढ़ सकता है।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

