रायगढ़, 09 जुलाई (आरएनएस)। घरघोड़ा पुलिस ने लेन-देन के विवाद में युवक के साथ मारपीट कर उसकी कार लूटने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 10 लाख कीमत की मारुति सुजुकी ङ्गरु-6 कार बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम भेण्ड्रा निवासी गजपति राम राठिया (29) ने थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वर्ष 2024 में उसके परिवार ने अपनी पैतृक जमीन का सौदा बेलाल अहमद से 7 लाख में किया था। आरोपी ने 3.50 लाख अग्रिम राशि दी थी, लेकिन बाद में जमीन खरीदने से इनकार कर पैसे वापस मांगने लगा। इसी दौरान उसने परिचय का लाभ उठाकर प्रार्थी की मारुति ङ्गरु-6 कार ले ली और करीब सात महीने तक अपने कब्जे में रखी। बाद में प्रार्थी द्वारा 2.50 लाख लौटाने पर कार वापस कर दी गई।
शिकायत के मुताबिक, लेन-देन में केवल 1 लाख बाकी रहने के बावजूद आरोपी लगातार 10 लाख की मांग कर रहा था और परिवार को धमकाता था।
6 जुलाई 2026 को गजपति राम राठिया अपने साथी रामसाय साव उर्फ विक्की के साथ घरघोड़ा के कारगिल चौक के पास खड़ा था। इसी दौरान आरोपी बेलाल अहमद वहां पहुंचा और बकाया राशि को लेकर विवाद करते हुए गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। इसके बाद उसने जबरन कार की चाबी छीन ली और मारुति ङ्गरु-6 (ष्टत्र-04-क्तष्ठ-4132) लेकर फरार हो गया।
मामले में थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 218/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत जांच शुरू की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। दबिश देकर आरोपी बेलाल अहमद (52 वर्ष), निवासी प्रेमनगर, घरघोड़ा को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसके कब्जे से लूटी गई कार बरामद कर जब्त कर ली गई।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि लेन-देन के विवाद का समाधान कानून के दायरे में होना चाहिए। हिंसा और जबरन संपत्ति छीनने जैसी घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में रायगढ़ पुलिस त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करती रहेगी।
0

