रायपुर, 09 जुलाईं (आरएनएस)। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कार्यप्रणाली में बदलाव लाने और विकास कार्यों को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद सभी औपचारिक प्रक्रियाएं तेजी से पूरी कर निर्माण कार्य समय पर शुरू कराए जाएं।
बैठक में अरुण साव ने अधिकारियों से कहा कि अनुबंध में निर्धारित माइलस्टोन्स के अनुसार सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विभाग को पुराने ढर्रे पर काम करने की बजाय परिणाम आधारित कार्य संस्कृति अपनानी होगी, ताकि फील्ड पर विकास कार्य और उनके परिणाम स्पष्ट दिखाई दें। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक निर्माण विभाग राज्य का ‘ग्रोथ इंजनÓ है और सड़क, पुल-पुलिया, स्कूल, कॉलेज, ऑडिटोरियम, कार्यालय तथा अन्य अधोसंरचना के निर्माण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी इसी विभाग पर है। इसलिए सभी परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी न हो और निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा कर जनता को समय पर बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध कराई जाए।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

