रांची 27 मार्च (आरएनएस)। रामनवमी के पावन अवसर पर वार्ड संख्या 23 की पार्षद एवं स्थानीय जनता की ओर से मेन रोड, रांची में भव्य स्वागत शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान रामनवमी शोभायात्रा में शामिल रामभक्तों का उत्साह और श्रद्धा के साथ स्वागत किया गया। स्वागत शिविर में आने वाले सभी रामभक्तों को बिस्कुट और पानी वितरित किया गया तथा पारंपरिक पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया गया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा, वहीं लोगों में सेवा भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला। इस अवसर पर मोहम्मद उमर भाई , मो सईद इदरसी खालिद उमर, माजिद उमर, साजिद उमर, शाहिद उमर, परवेज इक़बाल, तमो गद्दी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम ने क्षेत्र में एकता और सद्भाव की मिसाल पेश की, जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

