रांची 27 मार्च (आरएनएस)। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ़ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ, रांची में शनिवार, 28 मार्च 2026 को 4थ जस्टिस एस. बी. सिन्हा मेमोरियल लेक्चर का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे विश्वविद्यालय के प्लेनरी हॉल में आयोजित होगा।इस अवसर पर जस्टिस बी. वी. नागरातना, न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी और एनवायरनमेंटल जस्टिस & क्लाइमेट चेंज: हो कोट्र्स कैन लीड थे वे फॉरवर्ड विषय पर अपना व्याख्यान देंगी। कार्यक्रम में जस्टिस एम. स. सोनक, मुख्य न्यायाधीश, हाई कोर्ट ऑफ़ झारखंड सह-कुलाधिपति, नुसर्ल अतिथि-विशेष (गेस्ट ऑफ़ ऑनर) के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं जस्टिस स. न. प्रसाद, न्यायाधीश, झारखंड उच्च न्यायालय विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
यह व्याख्यान स्वर्गीय जस्टिस स. बी. सिन्हा की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है, ताकि न्यायपालिका में उनके योगदान को सम्मानित किया जा सके और समकालीन कानूनी मुद्दों पर चर्चा को बढ़ावा मिले।कार्यक्रम की शुरुआत आत औपचारिक स्वागत से होगी, जिसके बाद मुख्य व्याख्यान और अतिथियों के संबोधन होंगे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। इस आयोजन में विधि विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, अधिवक्ताओं, विद्यार्थियों, पूर्व छात्रों एवं विधि समुदाय के अन्य सदस्यों की बड़ी भागीदारी की उम्मीद है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

