हल्द्वानी,26 मार्च (आरएनएस)। लायंस क्लब हल्द्वानी ग्रीन सिटी की ओर से तीर्थयात्रियों का जत्था शुक्रवार दोपहर 2 बजे मुखानी स्थित वर्मा पेट्रोल पंप से अयोध्या धाम के लिए रवाना होगा। क्लब अध्यक्ष डॉ. प्रमोद अग्रवाल गोल्डी व राखी अग्रवाल ने बताया कि मेयर गजराज बिष्ट व पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट बस को हरी झंडी दिखाएंगे। डॉ. अनुज, सुमन जैन व स्नेहा अग्रवाल की देखरेख में यह दल 27 व 28 मार्च को रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन करेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

