हल्द्वानी,26 मार्च (आरएनएस)। एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर पुलिस ने वारंटियों पर कार्रवाई की है। हल्द्वानी पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और बाद में जेल भेज दिया है। एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में एनआई एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में नामजद तीनों आरोपी लंबे समय से कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे। उनकी गिरफ्तारी को लेकर कोर्ट से आदेश दिए गए थे। पुलिस ने नीतू आर्या निवासी सीएमटी कॉलोनी हल्द्वानी, जितेन्द्र यादव उर्फ जीतू निवासी रेलवे स्टेशन चौराहा काठगोदाम और दिव्यांशु गुप्ता निवासी हीरानगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम में प्रभारी चौकी हीरानगर कृपाल सिंह, प्रभारी चौकी भोटिया पड़ाव आरती सचदेवा समेत अन्य शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

