रुड़की,26 मार्च (आरएनएस)। चंडीगढ़ में आयोजित अंडर-18 नेशनल डेफ जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में रुड़की के होनहार खिलाड़ी दक्ष सिंह दातल ने शानदार प्रदर्शन कर दो रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर शहर में खुशी की लहर है। दक्ष ने प्रतियोगिता के कड़े मुकाबलों में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए मेंस डबल्स और मिक्स्ड डबल्स दोनों श्रेणियों में सिल्वर मेडल अपने नाम किए। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय कोच गोविंद यादव को दिया। दक्ष के रुड़की पहुंचने पर आदर्श नगर स्थित संत स्पोर्ट्स अकादमी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अकादमी के डायरेक्टर देवेंद्र सिंह वर्मा, अमित त्यागी, गोपाल कृष्ण और रमन गोयल ने उन्हें सम्मानित किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

