रुड़की,26 मार्च (आरएनएस)। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध की आहट और संभावित किल्लत की खबरों के बीच कलियर क्षेत्र में एलपीजी सिलेंडर के लिए मारामारी की नौबत बनी हुई है। गुरुवार को बेडपुर चौक पर गैस की गाड़ी न पहुंचने से उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने गैस एजेंसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। नगर पंचायत पिरान कलियर में चांद गैस एजेंसी के माध्यम से सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है। बेडपुर चौक पर सिलेंडर लेने के लिए गुरुवार को उपभोक्ता सुबह 6 बजे ही लाइन में लग गए थे। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग अपने सिलेंडर लाइन में रखकर पास की छाया में खड़े होकर घंटों इंतजार करते रहे, लेकिन दोपहर 12 बजे तक गाड़ी न आने पर उन्हें मायूस होकर खाली हाथ लौटना पड़ा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

