०भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने माना केन्द्र की मोदी सरकार का आभार
रायपुर,27 मार्च (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने पेट्रोल और डीजल पर भारी कटौती करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं पूरी केन्द्र सरकार के प्रति छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से आभार माना है और इस ऐतिहासिक फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने ईंधन पर उत्पाद शुल्क में भारी कटौती की है। पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 10 रुपए घटाकर मात्र 3 रुपए कर दिया गया है, जबकि डीजल पर शुल्क पूरी तरह समाप्त कर शून्य कर दिया गया है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि वैश्विक संकट के इस दौर में भी केन्द्र सरकार ने यह निर्णायक कदम सुनिश्चित किया है कि आम उपभोक्ताओं पर कोई अतिरिक्त बोझ न पड़े। पेट्रोल और डीजल पर एक्?साइज ड्यूटी कम होने से इसका लाभ देश की 140 करोड़ जनता को होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक संकट के दौर में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार जनता के हितों को सर्वोपरि रखते हुए यह निर्णय लिया है इसके लिए पुन: केन्द्र की मोदी सरकार को बधाई।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

