०संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया।
रायपुर,27 मार्च (आरएनएस )। पीआर/आर
दिनांक 27 मार्च 2026 को दक्ष पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन हेतु परिचालन, विद्युत परिचालन, यांत्रिक तथा इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों के साथ कर्मचारी ट्रेनिंग स्कूल/परिचालन/बीएमवाई में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई- स्पैड से बचाव एवं आटोमेटिक सिगनलिंग फेलुअर के दौरान दिया जानेवाला प्राधिकार और चालक द्वारा लिया जानेवाला सावधानियां, शंटिंग के दौरान बरती जानेवाली सावधानियां तथा ट्रेन में इंजिन को जोडऩा एवं काटना, ट्रेन में हॉट एक्सल, ब्रेक बाइंडिंग, दरवाजा खुलना एवं असमान लोडिंग से बचाव के लिए कैरिज एवं वैगन कर्मचारी, चालक दल, ट्रेन प्रबंधक और स्टेशन कर्मचारीयों द्वारा किया जानेवाला जांच, इंजीनियरिंग विभाग के द्वारा बरती जानेवाली गर्मीकालीन सावधानियां , प्राथमिक उपचार पेटी का उपयोग का प्रदर्शन तथा अग्निशामक यंत्र का उपयोग का प्रदर्शन ।
इस संरक्षा सेमिनार में श्री सुरेश चन्द्र, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी,रायपुर के साथ-साथ संरक्षा सलाहकारो ने संरक्षा सेमिनार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संरक्षा संगठन रायपुर मंडल के द्वारा प्रत्येक माह में 02 संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन रायपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों में किया जाता है, जिससे कर्मचारियों में कार्य करने के दौरान संरक्षा के प्रति जागरुकता लाई जा सके। उक्त संरक्षा संगोष्ठी में संरक्षा सलाहकार, सुपरवाइजर, एवं फील्ड कर्मचारियों को मिलाकर कुल 54 लोगों ने भाग लिया।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

