रुड़की,27 मार्च (आरएनएस)। एक व्यक्ति की बाइक शिकारपुर पुलिया के पास लगने वाले लंढौरा पीठ बाजार से चोरी हो गई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस्तखार निवासी जैनपुर खुर्द ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो जनवरी को वह अपनी पत्नी के साथ रुड़की से वापस आ रहा था। रास्ते में शिकारपुर की पुलिया के पास लंढौरा पीठ बाजार लगा हुआ था। वे दोनों वहां कुछ सामान खरीदने के लिए रुके और बाइक खड़ी कर बाजार में चले गए। जब खरीदारी करने के बाद वापस लौटे तो बाइक वहां से गायब थी। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

