रुड़की,27 मार्च (आरएनएस)। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल में हज-2026 के लिए चयनित यात्रियों के चार दिन तक चलने वाले स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। इसके तहत हरिद्वार जिले के 451 और पौड़ी जनपद के चार हज यात्रियों की स्वास्थ्य जांच कर टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार समाज के हर वर्ग तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। सरकार की मंशा है कि आमजन को योजनाओं का सीधा लाभ मिले और किसी भी वर्ग को सुविधा के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि यात्रा आस्था, अनुशासन और सेवा की भावना का प्रतीक है। उन्होंने यात्रियों से देश की खुशहाली, अमन-चैन और तरक्की के लिए दुआ करने की अपील की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

