पिथौरागढ़,27 मार्च (आरएनएस)। बेरीनाग नगर में लोनिवि के अभियंताओं का 27 सूत्रीय मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को अभियंताओं ने उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर संघ के बैनर तले लोनिवि गेस्ट हाउस में अपना धरना प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान अभियंताओं ने कहा कि उनकी मांग पूरी ना होने तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान गोकुल राजपाल, जगत सिह बोरा, बीसी भट्ट, ज्योति बिष्ट, हर्षित दानी, जगत सिह, सूरज आर्या, विनोद प्रकाश, सौरभ कुमार, सचिन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

