रुद्रपुर,27 मार्च (आरएनएस)। ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम और विभागीय अधिकारियों ने गदरपुर क्षेत्र के राजपुरा कॉलोनी, राजपुरा नंबर एक, मझरा झुन्नी में संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया। टीम ने गदरपुर थाने में राजपुरा नंबर एक निवासी गुरदास सिंह, कुलवंत कौर, हरजीत कौर, एकतार सिंह, वीरेंद्र सिंह और बिशन सिंह के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। छापेमारी अभियान में सहायक अभियंता सतर्कता अमित आर्या, अवर अभियंता मेहताब अली, लाइनमैन बबली शर्मा, दीपक कुमार, राजेश और मनीष सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

