रुद्रपुर,27 मार्च (आरएनएस)। चंडीगढ़ में आयोजित खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स में वरिष्ठ खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया। शांतिपुरी क्षेत्र के खिलाडिय़ों ने इस राष्ट्रीय मंच पर कई पदक जीतकर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। ग्राम जवाहर नगर निवासी पूर्व सैनिक प्रेम सिंह देउपा ने 60 से 65 आयु वर्ग में हिस्सा लेते हुए 300 मीटर बाधा दौड़ और ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीते, जबकि 100 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक हासिल किया। वहीं रुद्रपुर निवासी महेंद्र कुमार ने 50 से 55 आयु वर्ग में 400 मीटर, 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई। खिलाडिय़ों की इस सफलता ने न सिर्फ क्षेत्र का नाम रोशन किया है, बल्कि युवाओं और अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बने हैं। स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने दोनों खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए उनके जज्बे और मेहनत की सराहना की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

