रुद्रपुर,27 मार्च (आरएनएस)। शिक्षा विभाग ने सहायक अध्यापक प्राथमिक (विशेष शिक्षा) के रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए द्वितीय काउंसिलिंग की तिथि घोषित कर दी है। जारी विज्ञप्ति के अनुसार 3 अप्रैल को दूसरी काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक शिक्षा) हरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि पूर्व में 7 नवंबर 2025 को 18 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। प्रथम काउंसिलिंग के बाद शेष रिक्त पदों को भरने के लिए अब द्वितीय काउंसिलिंग कराई जा रही है। सभी पात्र अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वह निर्धारित तिथि पर अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। काउंसिंलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सूची एवं आवश्यक दिशा-निर्देश विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं। डीईओ हरेन्द्र कुमार मिश्रा ने अभ्यर्थियों से समय पर उपस्थित होकर प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

