कोटद्वार,29 अपै्रल (आरएनएस)। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बोधगया, बिहार में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग कर आईएचएमएस कोटद्वार के मैनेजमेंट विभाग की छात्राओं ने अपने लघु शोध से सराहना बटोरी। आईएचएमएस के मैनेजमेंट विभाग के असिस्टेंट प्रो. प्रदीप भट्ट ने बताया कि गत दिनों संस्था के मैनेजमेंट कोर्स की दो छात्राओं अनीशा भंडारी और बिपाशा गुसाईं ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता और रोजगार परिवर्तन पर इसका प्रभाव विषय पर अपने लघु शोध बोधगया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रस्तुत किए थे। कृत्रिम बुद्धिमत्ता को उन्होंने वर्तमान समय की आवश्यकता बताया। एआई के कारण कार्य करने का तरीका बदल रहा है जिसमें मानव और मशीन का सहयोग बढ़ रहा है। जरूरी है कि शिक्षा प्रणाली और नीतियों में सुधार किया जाए। अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन पर संस्थान के प्रबंध निदेशक बीएस नेगी, निदेशक प्रबंधन ले. कर्नल बीएस गुसाईं (रि.), कार्यकारी निदेशक अजयराज नेगी प्राचार्य डॉ. अश्वनी शर्मा के अलावा नरेश थपलियाल, सुरेंद्र जगवान ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

