रुद्रपुर,27 मार्च (आरएनएस)। पुलिस ने तमंचे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। गुरुवार रात बगवाड़ा चौकी प्रभारी सुरेन्द्र सिंह रिंगवाल पुलिस टीम के साथ शुक्ला फार्म पहुंची। इस दौरान सूचना मिली कि बगवाड़ा में दो युवक तीनपानी तिराहा में शराब पीकर विवाद कर रहे हैं। उनके पास तमंचा भी है। पुलिस के यहां पहुंचने पर एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस कर्मियों ने दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम खेड़ा वार्ड 18 निवासी पवन राठौर पुत्र समरपाल राठौर बताया। उसके 12 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

