ऋषिकेश,27 मार्च (आरएनएस)। एसडीआरएफ के सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मासिक सम्मेलन आयोजित किया। इसमें राज्य की सभी एसडीआरएफ पोस्टों से अधिकारी और कार्मिक ऑनलाइन जुड़े। जौलीग्रांट स्थित एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय से सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने सभी पोस्टों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान सभी टीमें पूर्ण सतर्कता, आपसी समन्वय और तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहे। उन्होंने अधिकारियों और कार्मिकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहने को कहा। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कार्य के दौरान शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना जरूरी बताते हुए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित आहार और पर्याप्त विश्राम पर जोर दिया। इस दौरान यात्रा मार्गों पर संभावित जोखिमों, आपदा प्रबंधन की रणनीति, त्वरित रेस्क्यू व्यवस्था, उपकरणों की उपलब्धता, टीमों की तैनाती और जनशक्ति को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। सम्मेलन में उपसेनानायक शुभांक रतूड़ी, शान्तनु पाराशर, सहायक सेनानायक सुशील रावत, सूबेदार मेजर जयपाल राणा, सब इंस्पेक्टर योगेंद्र भंडारी आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

