भोपाल 27 मार्च (आरएनएस)। ऐशबाग इलाके में रहने वाले बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वे रेलवे ट्रैक को पार कर रहे थे। तभी हादसे का शिकार हुए। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
65 वर्षीय इशरत अली ओल्ड सुभाष नगर के रहने वाले थे। शुक्रवार सुबह बाग फरहत अफजा में रहने वाले अपने भाई से मिलने जा रहे थे। इस वक्त थाने के करीब पटरी पार करते समय उन्हें एक ट्रेन ने चपेट में ले लिया।
इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इशरत पूर्व में टेलरिंग वर्क करते थे हालांकि इन दिनों में घर में ही रहते थे।

