0 पेट्रोल और डीजल में एक्साइज ड्यूटी की गई भारी कटौती जनता को बड़ी राहत – अरूण साव
रायपुर, 27 मार्च (आरएनएस)। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपए से घटकर 3 किया जाना और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10 को घटाकर शून्य रुपए किए जाने को स्वागत योग्य कदम बताया है। एक बार फिर प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने वैश्विक संकट जैसी परिस्थितियों में जनता को एक बड़ी राहत दी है। रामनवमी के पावन अवसर पर पेट्रोल और डीजल में एक्साइज ड्यूटी की भारी कटौती यह जनता को बड़ी राहत है। इसके लिए उप मुख्यमंत्री साव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार माना।
वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि आज पूरी दुनिया युद्ध और ऊर्जा के संकट से जूझ रही है। ऐसे समय में भी भारत मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है इसका श्रेय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जाता है। रामनवमी के पावन अवसर पर पूरी देश को सौगात देते हुए पेट्रोल एवं डीजल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती करके पेट्रोल में ?10 एवं डीजल में?10 की छूट देकर देश को सौगात दी है। एक और जहां पूरी दुनिया युद्ध की विभीषिका के चलते ईंधन की संकट से जूझ रही है वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जनकल्याणकारी योजना देश के नागरिकों को मिल रही है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय से आभार माना।
पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम किए जाने के सरकार के फैसले की तारीफ करते हुए भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट के बीच दुनिया भर में फ्यूल की कमी से हाहाकार मचा हुआ है, जिससे वैश्विक स्तर पर कीमतें आसमान छू रही हैं। ऐसे में, मोदी सरकार का फ्यूल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने का फैसला नागरिकों के लिए बहुत जरूरी राहत लेकर आया है। उन्होंने कहा कि जहां कई देशों ने डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ा दी हैं, वहीं मोदी सरकार का एक्साइज ड्यूटी कम करने का फैसला उसके जन-केंद्रित शासन और संवेदनशीलता से भरे निर्णय लेने की प्रक्रिया को दर्शाता है। इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई ।
भाजपा प्रदेश महामंत्री द्वय डॉ. नवीन मार्कण्डेय एवं यशवंत जैन ने भी इस साहसिक निर्णय का आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री को बधाई प्रेषित की भाजपा प्रदेश महामंत्री द्वय यशवंत जैन एवं डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने कहा कि जब आपकी नीति स्पष्टता के साथ जन हितों को साधने की हो तो साहसिक निर्णय लेने होते हैं जहां पूरा विश्व ईंधन संकट की चपेट में हैं। और कीमतें आसमान में वहीं भारत सरकार का एक्साइज ड्यूटी कम करना साहसिक निर्णय है।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

