जांजगीर-चांपा,27 मार्च (आरएनएस)। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने अपहृत बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 6 मार्च 2026 की रात एक नाबालिग बालिका को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया था। परिजनों की रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 90/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए नवागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और मुख्य आरोपी नकुल कश्यप (27 वर्ष), निवासी झूलन, थाना पामगढ़ को पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से नाबालिग बालिका को ऋषिकेश से सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस मामले में अपहरण में सहयोग करने वाली एक युवती को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

