नगरी, 27 मार्च (आरएनएस)। गांधी चौक राजा बाड़ा में श्री राम नव युवक परिषद नगरी के तत्वावधान में आयोजित त्रिदिवसीय राज्य स्तरीय संगीतमय मानस गान सम्मेलन श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। तीन दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। संगीतमय मानस गायन, भक्ति प्रस्तुति तथा सतत भंडारा व्यवस्था ने पूरे आयोजन को विशेष आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रकाश बैस रहे। विशिष्ट अतिथियों में बलजीत छाबड़ा अध्यक्ष नगर पंचायत नगरी, विकास बोहरा उपाध्यक्ष नगर पंचायत नगरी तथा पार्षदगण अंबिका ध्रुव, चेलेश्वरी साहू, विनीता कोठारी, डागेश्वरी योगेश साहू, आल्का साव, मिक्की गुप्ता एवं जयंती टुकेश्वरी साहू उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि रामचरितमानस केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला लोकमंगल का अमूल्य संदेश है।
तीनों दिनों तक भंडारे की व्यवस्था विभिन्न दानदाताओं एवं समाजसेवियों के सहयोग से सम्पन्न हुई। लाईट, साउंड सिस्टम एवं टेंट व्यवस्था हेतु सरजू राम सिन्हा, प्रेमलाल ध्रुव, भारत टेंट हाउस, अरुण सार्वा, दीपेश निषाद, मुरलीधर-शांति बाई फ्युल्स नगरी, कुसुम देव, राजा पवार, श्रद्धा ज्वेलर्स, हरीश गोलू मालू, बेणीराम टंडन, नंद यादव, कन्हैयालाल सार्वा, फिरोजा पोल्ट्री फार्म, प्रेमलाल पटेल, धरम निषाद, अघनु पटेल, आर के टाईल्स ट्रेडर्स, गंगत्रीन निषाद, हृदय नाग तथा रविकांत भट्ट का सहयोग सराहनीय रहा। जनरेटर हेतु बिल्लू ऑटो तथा स्टेशनरी व्यवस्था में नगर साहू समाज का विशेष योगदान रहा। अतिथि के रूप में बलजीत छाबड़ा अध्यक्ष नगर पंचायत नगरी ,विकास
आयोजन को सफल बनाने में परिषद के अध्यक्ष अशोक पटेल, उपाध्यक्ष सुरेश साहू, रोहित नाग, कोषाध्यक्ष भरत साहू, सचिव नरेश छेदैहा सहसचिव महेंद्र साहु शंभू चिंडा मण्डली अध्यक्ष शंकर देव भूपेन्द्र सोम उधोलाल साहु सुरेश चनाप ललीत पटेल सुनाराम यादव हेमू सेन गजेंद्र कंचन नोहर साहु युगल गौर राकेश पटेल बेनी राम टंडन लालू यादव देवेन्द्र यादव पंकज सिन्हा दिलीप साहु भोज पटेल योगेश साहू, ओमप्रकाश पटेल नगर वासियों का योगदान रहा।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

