देहरादून, 28 मार्च (आरएनएस)। जीआरडी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल, राजपुर रोड ने शनिवार को संस्थान के संस्थापक स्व. सरदार राजा सिंह की स्मृति में सरदार राजा सिंह मेमोरियल चैरिटेबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की नींव रखी। यह अस्पताल उत्तराखंड के सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों के वंचित और मध्यमवर्गीय परिवारों को सस्ती और विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए समर्पित होगा।मुख्य अतिथि, उत्तराखंड अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष विश्वास डाबर ने कहा कि निजी क्षेत्र के ऐसे प्रयास सराहनीय हैं। इससे पहाड़ से होने वाले पलायन को रोकने और स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने में मदद मिलेगी। संस्थान के चेयरमैन सरदार इंद्रजीत सिंह ने कहा कि उनके पिता का सपना समाज के हर वर्ग की सेवा करना था, जिसे यह अस्पताल पूरा करेगा। महानिदेशक डॉ. पंकज चौधरी ने बताया कि अब स्थानीय छात्र-छात्राओं को मेडिकल की पढ़ाई के लिए अन्य राज्यों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, उन्हें यहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी। इस दौरान प्रेसिडेंट डॉली ओबेराय, उपाध्यक्ष प्रबजी ओबेराय आदि मौजूद रहे।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

