दरियापुर , 28 मार्च (आरएनएस)। सांसद राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर एलएनजी पेट्रोनेट व रूरल यूथ कोऑर्डिनेशन सेंटर के सहयोग से अकबरपुर पंचायत (प्रखंड दरियापुर) में आयुष्मान गोल्डन कार्ड वितरण शिविर आयोजित हुआ। कार्यक्रम पूर्व मुखिया हरि सहनी के आवास, पट्टीपुल पर हुआ, जहाँ मोहन कोठिया और सीतलपुर कोठी गाँव के लाभुकों को कार्ड दिए गए। मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। कुछ दिन पूर्व सारण सांसद के सौजन्य से पंचायत में निःशुल्क शिविर लगाकर लगभग 186 कार्ड बनाए गए थे, जिनका आज वितरण किया गया। कार्ड पाकर लाभुकों ने सांसद का आभार जताते हुए कहा कि अब कोई गरीब पैसे के अभाव में इलाज से वंचित नहीं रहेगा। इस महत्वाकांक्षी पहल की ग्रामीणों ने सराहना की। अवसर पर मंडल अध्यक्ष मंटू बाबा, मोनू कुमार सिंह, युवा मोर्चा सुमंत बाबा, पूर्व मुखिया हरि सहनी, विकास सिंह, संजीत कुमार, कृष्णा कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी
अकबरपुर में आयुष्मान गोल्डन कार्ड वितरण, 186 लाभुकों को मिला निःशुल्क लाभ
मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह उपस्थित रहे

