कोरबा, 28 मार्च (आरएनएस)। बुधवारी बाजार महाराणा प्रताप चैक स्थित रामजानकी मंदिर में भव्यता एवं धार्मिक उल्लास के साथ चैत्र नवरात्रि का महापर्व संपन्न हो गया। पर्व के अंतिम दिवस शुक्रवार 27 मार्च को हवन-पूजन, कन्या भोज एवं भंडारा सहित धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें राजपूत क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष ठा. अवधेश सिंह, बच्चू सिंह, विजय सिंह, मुकेश सिंह, छन्नू सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु सपरिवार शामिल हुए और मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना में सहभागी बने। पूरे वातावरण में भक्तिमय ऊर्जा व्याप्त रही। इस अवसर पर मंदिर परिसर में रामनवमी का पर्व राम जन्मोत्सव भी धूमधाम से मनाया गया।
ज्ञात रहे राजपूत क्षत्रिय समाज के तत्वाधान में रामजानकी मंदिर में हर वर्ष चैत्र एवं शारदीय नवरात्र का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष चैत्र नवरात्र पर्व पर 19 मार्च को कलश स्थापना के साथ बड़ी संख्या में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्जवलित किए गए थे। मंदिर परिसर में प्रतिदिन सुबह-शाम आरती के अलावा अन्य धार्मिक आयोजन एवं पूजा अर्चना का कार्यक्रम चला। 27 मार्च को पर्व का समापन हुआ।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

