देहरादून,29 मार्च (आरएनएस)। रविवार को पर्यटन नगरी मसूरी का मौसम पर्यटकों के लिए खास रहा। सुबह हल्की धूप खिलने के बाद दोपहर में अचानक आसमान में काले बादल छा गए और बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलने लगीं। मौसम में आए इस बदलाव से ठंडक बढ़ गई और लोग गर्म कपड़ों में नजर आने लगे। बारिश के बावजूद माल रोड पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रही। सैलानी यहां के खुशनुमा मौसम का आनंद लेते हुए टहलते और खरीदारी करते दिखे। स्थानीय दुकानदारों के लिए भी यह भीड़ राहत लेकर आई। पर्यटकों ने कहा कि मसूरी का मौसम हमेशा अप्रत्याशित रहता है और यही इसकी खूबसूरती है। दिनभर बदलते मौसम ने शहर की रौनक बढ़ा दी और पर्यटक प्राकृतिक नजारे कैमरे में कैद करते रहे। बारिश और ठंडी हवाओं के बीच मसूरी का यह नजारा पर्यटकों के लिए यादगार अनुभव साबित हुआ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

